आंधी ने मचाई तबाही, बच्ची की मौत

बड़वानी, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार रात आई भीषण आंधी ने आधा दर्जन गांवों में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और फसलें भी चौपट हो गईं। आंधी और बारिश के दौरान छह माह की एक बच्ची की मौत हो गई।

राजपुर इलाके के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) आर. एस. मीणा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "गुरुवार रात बारिश के साथ चली आंधी की वजह से पहाड़ियों पर बसे लोगों के मकान तहस-नहस हो गए। इस आंधी में चार गांवों में लगभग 30 मकान क्षतिग्रस्त हो गए वहीं दो गांवों में फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।"

मीणा ने बताया कि अांधी में एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं। जिलाधिकारी एस. एन. राजपूत ने शुक्रवार को बड़वानी के प्रभावित गांवों का भी दौरा किया और मृत बच्ची के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की वहीं घायलों को दो-दो हजार की सहायता राशि दी गई है।

जिलाधिकारी राजपूत ने प्रभावित गांवों का सर्वेक्षण कराने के निर्देश जारी किए हैं ताकि प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+