..तो निर्णायक कार्रवाई करेगा भारत : चिदंबरम
चिदंबरम ने इंडिया टुडे द्वारा आयोजित 'साउथ एशिया : सेक्योरिंग द फ्यूचर' शीर्षक वाले एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हम यह सुनिश्चित कराएंगे कि पाकिस्तानी धरती से यदि भारत पर कोई दूसरा हमला हुआ तो हम तत्काल व निर्णायक जवाब देंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसी स्थिति में सैन्य कार्रवाई की जाएगी, चिदंबरम ने कहा, "इतना ही कहना पर्याप्त है कि हमारी प्रतिक्रिया तत्काल और निर्णायक होगी।"
जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान के कपटपूर्ण रवैये का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा, "पूरी दुनिया में एक निश्चित तरीके से जांच की गई है। यदि पाकिस्तान सईद से पूछताछ का तरीका नहीं जानता तो उसे मेरे एजेंटों को वहां जाकर इस काम को करने की इजाजत दे देनी चाहिए। मैं इसे पूरा करना चाहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications