दिल्ली विधानसभा का सत्र 15 मार्च से, 13 बैठकें होंगी

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष डा. योगानंद शास्त्री ने बताया है कि विधानसभा का सत्र 15 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। इस बार विधानसभा सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि साल का यह पहला सत्र होने के कारण उपराज्यपाल 15 मार्च को विधानसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

शास्त्री ने बताया कि राज्य के वित्त मंत्री 22 मार्च को सदन में वर्ष 2010-2011 के लिए बजट पेश करेंगे और बजट को चर्चा के बाद विधानसभा द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान अल्पकालिक चर्चा के लिए 85 सदस्यों के नोटिस प्राप्त हुए हैं। कार्य मंत्रणा समिति की शुक्रवार सुबह संपन्न हुई बैठक में कुछ विषयों को चर्चा के लिए शामिल किया गया है।

विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली में अपराध की घटनाओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर 30 मार्च को चर्चा की जाएगी। दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सदन में 31 मार्च को चर्चा की जाएगी। दिल्ली में अनधिकृत कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने व अनधिकृत कालोनियां न बने, इसके लिए सरकार ने क्या कानून बनाए हैं, इस पर एक मार्च को सदन में चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+