आरक्षण के मद्देनजर महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी डीएमके, एआईएडीएमके

सत्तारूढ़ डीएमके अपनी महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय और प्रशिक्षित करने के लिए राज्यभर में शिविर आयोजित करने की योजना बना रही है।

राज्यसभा सदस्य और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी कानिमोझी ने आईएएनएस से कहा, "हम शासन के विभिन्न पहलुओं पर डीएमके पार्टी की महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रहे हैं। हम अपनी पार्टी की महिलाओं का विकास करना चाहते हैं जिससे कि वे महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की स्थिति के लिए तैयार रहें।"

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में स्थानीय निकायों में पहले से ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं और इस तरह के शिविर डीएमके कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने बताया कि कोयम्बटूर, त्रिपुरा और नीलगिरी जिले की महिला पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अक्टूबर में नीलगिरी जिले में एक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था।

उधर, एआईएडीएमके महासचिव जे. जयललिता ने यहां शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, "जब महिला आरक्षण विधेयक लागू होगा तो हमें राज्य विधानसभा और संसद के लिए योग्य महिलाओं की जरूरत होगी।"

उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके भविष्य में महिलाओं की सकारात्मक राजनीतिक भूमिका के लिए उनको सशक्त बनाने और उनके विकास की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में नौ मार्च को पारित हो चुका है। अब इस विधेयक को लोकसभा में पारित होना है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित हो जाएंगे।

जयललिता ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए एक समिति बनाई जाएगी। ये समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी। इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को भाषण देने, बुनियादी कानूनों और बुनियादी वित्त प्रबंधन की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें प्रशासन और राजनीति विज्ञान की मूल बातें बताई जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+