आंध्र प्रदेश में हुई मुठभेड़ में दो शीर्ष नक्सली ढेर

हैदराबाद, 12 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में नक्सलियों को उस समय एक गहरा झटका लगा जब पुलिस ने शुक्रवार को उनके दो शीर्ष नेताओं को दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय समिति के सदस्य शखामुरी अप्पा राव को प्रकाशम जिले में जबकि संगठन के दक्षिण तेलंगाना क्षेत्रीय समिति के सचिव एस.कोंडल रेड्डी को वारंगल जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

नक्सलियों के साथ सहानुभूति रखने वाले और क्रांतिकारी लेखक वरावरा राव ने दोनों मुठभेड़ों को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने दोनों को दूसरी जगहों से गिरफ्तार कर उनकी हत्या कर दी।

गौरतलब है कि अप्पा राव एक वांछित नक्सली था जिस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने राव को प्रकाशम जिले में नेत्तीकोंडा में नल्लामाला के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई अन्य नक्सली फरार होने में सफल हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया है।

अप्पा राव ने वर्ष 1982 में नक्सली आंदोलन में शामिल होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अप्पा को वर्ष 1993 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वर्ष 2000 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

एक अन्य मुठभेड़ में शुक्रवार को पुलिस ने कोंडल रेड्डी उर्फ तेक रमना को वारंगल जिले के तदवई प्रखण्ड में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। वह मेडक जिले का रहने वाला था और राज्य में नक्सलियों का एक प्रमुख नेता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+