मध्य प्रदेश में इनामी डकैत ढेर
छतरपुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में डकैतों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत छतरपुर में शुक्रवार को एक और इनामी डकैत पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मारा गया। गुरुवार रात सतना में चार डकैत मारे गए थे।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह बक्स्वाहा थाने के बम्होरी गांव के जंगल में हनुमत लोधी उर्फ हन्नू लोधी गिरोह की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी हन्नू लोधी मारा गया जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल हो गए।
सागर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अन्वेश मंगलम ने संवाददाताओं को बताया, "हन्नू गिरोह का छतरपुर, दमोह, सागर और टीकमगढ़ में काफी आतंक था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications