जुल्मी बेटे ने ली पिता की जान
राजापुर थानाध्यक्ष महेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उदघटा गांव में गुरुवार को रमाशंकर द्विवेदी अपनी पत्नी व बच्चों की पिटाई कर रहा था। उसके 60 वर्षीय पिता अमरनाथ द्विवेदी ने जब इसका विरोध किया तब उसने देसी तमंचे से उन्हें गोली मार दी।
अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद रमाशंकर को गिरफ्तार कर पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications