ब्राजील की कंपनी ने खोजा कोलंबिया में तेल
रियो डे जनेरियो, 12 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील की सरकारी ईंधन कंपनी पेट्रोब्रास ने पूर्वी कोलंबिया में तेल की खोज की है।
समाचार एजेंसी 'ईएफई' के अनुसार, कंपनी के एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि कासानारे के मध्य पूर्व प्रांत में बैलाय खंड के बैलाय-1 कुए से तेल का पता चला है। पेट्रोब्रास कोलंबिया लिमिटेड की बैलाय खंड में 45 फीसदी हिस्सेदारी है।
पेट्रोब्रास ब्राजील और अन्य देशों में प्रतिदिन औसतन 25 लाख बैरल तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन करती है।
गहरे समुद्र में तेल की खोज करने वाली दुनिया की अगुवा और एकीकृत ऊर्जा कंपनी पेट्रोब्रास साओ पॉलो, न्यूयॉर्क, मैड्रिड और ब्यूनस ऑयर्स स्टॉक एक्सचेंजों में कारोबार करती है लेकिन ब्राजीलियन सरकार का इस पर नियंत्रण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications