छत्तीसगढ़ में विपक्ष के 29 विधायक विधानसभा से निलंबित
रायपुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को अध्यक्ष के आसन के नजदीक इकट्ठा हुए विपक्ष के 29 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इनमें कांग्रेस के 28 विधायक शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने विधायकों के शोर-शराबे के बीच निलंबन की घोषणा की। इन विधायकों का कहना था कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और वे गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
निलंबित विधायकों में कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे और पूर्व गृह मंत्री नंदकुमार पटेल शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सदस्य का भी निलंबन हुआ है।
छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 49, कांग्रेस के 39 और बसपा के दो सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications