लाहौर में दोहरे आत्मघाती हमले में 20 की मौत (लीड-3)

लाहौर, 12 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक घनी आबादी वाले इलाके में शुक्रवार को हुए दोहरे आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए।

शहर के एआर बाजार में सुरक्षा बलों के वाहनों के पास हमलावरों ने जिस समय खुद को उड़ाया उस समय लोग जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चौधरी शफीक ने 'जियो न्यूज' को बताया कि दोनों आत्मघाती हमलावर पैदल आए थे।

बचाव दल के एक अधिकारी ने 20 लोगों के मरने और 40 के घायल होने की पुष्टि की है। मरने वालों में छह सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। सेना के जवानों ने घटनास्थल को घेर लिया है।

इस हफ्ते लाहौर में दूसरी बार हमला हुआ है। इससे पहले माडल टाउन इलाके में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की इमारत पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 14 लोग मारे गए थे।

पंजाब सूबे के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने स्थानीय समाचार चैनल 'शमा न्यूज' से कहा कि शहर के अन्य इलाकों की तुलना में छावनी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी रहती है इसलिए इस हमले का कारण सुरक्षा में चूक नहीं माना जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति और हर कार की जांच नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करने पर जनजीवन ठप हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+