हमले में घायल अपराधी की इंदौर में मौत
पुलिस के अनुसार एमआईजी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने गुरुवार रात विष्णु काला और इंदर नामक दो बदमाशों पर फायरिंग की थी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें सीएचएल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को काला की मौत हो गई।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डी. श्रीनिवास राव ने आईएएनएस को बताया कि विष्णु का पुराना आपराधिक रिकार्ड है और उसकी कई लोगों से दुश्मनी है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विष्णु के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों वह एक व्यक्ति का गला काटकर उसका सिर हाथ में लेकर खुलेआम घूमने के बाद सुर्खियों में आ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications