औद्योगिक उत्पादन में जनवरी में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि
राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में फैक्टरी उत्पादन मापने के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में वित्तीय वर्ष 2009-10 के पहले 10 महीनों (अप्रैल से जनवरी) में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2008-09 की इसी अवधि में आईआईपी में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि को 16.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 17.6 प्रतिशत किया गया था।
आईआईपी के बड़े हिस्से विनिर्माण क्षेत्र में जनवरी माह में 17.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष जनवरी माह में इसमें केवल एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। खनन क्षेत्र में जनवरी में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक वर्ष पहले इसी माह में खनन में केवल 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। जनवरी माह में ऊर्जा क्षेत्र में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र में इस दौरान 31.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications