मिलावटी खाद पर मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा
कांग्रेस के विधायक गोविंद राजपूत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए यह मामला उठाते हुए कहा कि सागर समेत राज्य के कई जिलों में धड़ल्ले से मिलावटी खाद बिक रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ उवर्रकों को मानकों के विपरीत घोषित किए जाने के बावजूद इन्हें निर्धारित दाम पर ही बेचा जा रहा है जबकि राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त करके उवर्रक कंपनियां तो मुनाफा कमा रही हैं जबकि किसान इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।
राजपूत ने कहा कि मिलावटी खाद की बोरियों पर यह कहीं नहीं लिखा होता कि वह उवर्रक मानकों को पूरा नहीं करता। इसी का फायदा उठाकर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। साथ ही इनके इस्तेमाल से उर्वरा क्षमता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
कृषि राज्य मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications