भारत, कनाडा के जून में परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद
कनाडाई वाणिज्यिक-आर्थिक मंत्री मारियो स्टे-मारिए ने आईएएनएस से कहा, "नागरिक परमाणु समझौता होने के बाद भारत और कनाडा का द्विपक्षीय व्यापार कई गुना बढ़ जाएगा। भारतीय प्रधानमंत्री की जून में होने वाली कनाडा यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा कि कनाडा का परमाणु उद्योग प्रौद्योगिकी, उपकरणों और इंजीनियरिंग सेवा के क्षेत्र में अपने विशेषज्ञता भारत को उपलब्ध करा सकता है।
पिछले वर्ष नवंबर में दोनों देशों के बीच एक असैनिक परमाणु समझौते पर सहमति बनी थी। इससे भारत को कनाडा की परमाणु प्रौद्योगिकी और यूरेनियम उपलब्ध हो सकता है।
स्टे-मारिए दक्षिण भारत से कनाडा के द्विपक्षीय वाणिज्यिक, राजनीतिक और अकादमिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आए एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications