पंजाब में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरोह के पास से पांच कारें, 25 मोबाइल फोन और कार की 70 बैटरियां बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया, "गिरोह के सदस्य सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहनकर हमेशा पुलिस को चकमा दे वाहनों की चोरी करते थे। चुराए गए वाहनों के कल-पुर्जो को चोर पंजाब के विभिन्न हिस्सों और अन्य राज्यों में बेचते थे।"
गिरोह के सदस्यों की पहचान गुरुचरन सिंह, सरबजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह और हरि सिंह के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications