करंट लगने से बिहार में 24 घंटों के दौरान 8 मरे
पुलिस के अनुसार, भागलपुर जिले के सन्हौला थाना अंतर्गत असनाहा गांव के नजदीक शुक्रवार को बिजली का तार गिरने से उसकी चपेट में आए दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई।
कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार एकले ने बताया कि असनाहा गांव के नजदीक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से सड़क के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया। इसकी चपेट में दो लड़के आ गए जिनकी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोहम्मद कासिम और मोहम्मद इबराल इसी गांव के रहने वाले थे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित सदातपुर गांव के नजदीक 11000 वोल्ट का तार गिरने से एक बिजली के खंभे में करंट उतर आया था जिससे छह लोगों की मौत हो गई थी। इनमें पांच एक ही परिवार के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications