फिलीपींस में अगवा भारतीय व्यवसायी मुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोलिटो लबादोर के हवाले से बताया कि गुरुवार को लगुना प्रांत के सान पाब्लो शहर में अपहृर्ताओं के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर 33 वर्षीय रेम्मी कुमार चोनकरिया को छुड़ाया।
लबादोर ने बताया कि छापे के दौरान अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी खोजबीन जारी है।
सान पाब्लो शहर के एक राजमार्ग पर बुधवार को मोटरसाइकिल चलाते वक्त चोनकरिया को अगवा कर लिया गया था। इसके कुछ घंटे बाद अपहृर्ताओं ने चोनकरिया के चचेरे भाई से फिरौती के रूप में 436,000 डॉलर की मांग की थी।
चोनकरिया के रिश्तेदारों ने तुरन्त पुलिस की मदद ली। पुलिस भी अपहृर्ताओं के ठिकाने के बारे में पता लगाने में सफल रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications