महंगाई के विरोध में वाम और सपा सांसदों का बहिर्गमन
लोकसभा में महंगाई के मुद्दे को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य रामचंद्रन डोम ने उठाया और सरकार से इसका कारण पूछा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सदस्य गुरुदास दासगुप्ता ने महंगाई पर श्वेत पत्र की मांग की।
इस मुद्दे पर पिछले हफ्ते चर्चा होने की वजह से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों को इसे फिर उठाने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद वाम दलों और सपा के सदस्य सदन से बाहर आ गए।
उधर, महंगाई के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में वाम दलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications