लाहौर में आत्मघाती हमला, 13 मरे, 50 से ज्यादा घायल (लीड-2)

स्थानीय मीडिया के अनुसार, विस्फोट छावनी इलाके में एआर बाजार स्थित एक बस स्टाप पर हुआ। दोपहर के समय यहां भीड़भाड़ होने की वजह से हताहतों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है।

घायलों को लाहौर के सर्विसेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया गया है लेकिन दोपहर के समय भारी यातायात होने के चलते उन्हें दिक्कत हुई। सेना के जवानों ने घटनास्थल को घेर लिया है और वहां मीडिया को भी जाने से रोका जा रहा है।

इस हफ्ते लाहौर में दूसरी बार विस्फोट हुआ है। इससे पहले माडल टाउन इलाके में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की इमारत पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 14 लोग मारे गए थे।

पंजाब सूबे के कानून मंत्री राना सनाउल्लाह ने स्थानीय समाचार चैनल 'समा न्यूज' से कहा कि शहर के अन्य इलाकों की तुलना में छावनी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी रहती है इसलिए इस विस्फोट का कारण सुरक्षा में चूक नहीं माना जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति और हर कार की जांच नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करने पर जनजीवन ठप्प हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+