उम्र कम हो या ज्यादा त्वचा से दूर रहें बुढ़ापे की लकीरें

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। एक समय ऐसा था जब मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं ही अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए सौंदर्य तकनीकों का इस्तेमाल करती थीं लेकिन अब 20 साल की लड़कियां भी अपनी त्वचा को दाग-धब्बों से दूर रखने के लिए बुढ़ापे को दूर रखने वाली तकनीकों को अपना रही हैं।

त्वचा को जवां और दाग-धब्बों व झुर्रियों से दूर रखने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। त्वचा को लेजर उपचार दिया जाता है या उसे डायमंड पॉलिश से निखारा जाता है।

दिल्ली की प्लास्टिक सर्जन मधुरिमा शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "लोगों की सोच में बदलाव देखा जा रहा है। आज-कल ज्यादातर महिलाएं इस तरह के उपचार के लिए आती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों के पास आज ज्यादा पैसा है और ज्यादातर महिलाएं कामकाजी हैं। परिणामस्वरूप वे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसलिए लोगों में अब इस तरह के उपचारों के प्रति झिझक नहीं है।"

यह भी देखा जा रहा है कि अब इस तरह के उपचार के लिए चिकित्सकों के पास कम उम्र की लड़कियां भी पहुंच रही हैं।

मुंबई के कॉस्मेटिक सर्जन विरल देसाई कहते हैं कि इस तरह का उपचार लेने आने वाली कम उम्र की महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले लोग 35 वर्ष की आयु से इस तरह का उपचार करवाते थे लेकिन अब 27 वर्ष की उम्र से ही इस ओर रुख कर लेते हैं।

एक अन्य त्वचा विशेषज्ञ चिरंजीव छाबरा कहते हैं कि बुढ़ापे की लकीरों को दूर करने के उपचार के लिए आने वाली बड़ी उम्र की महिलाओं के अलावा 27-28 साल की युवतियां भी आने लगी हैं। ये युवतियां समय से पहले ही अपना उपचार करा लेना चाहती हैं जिससे कि बुढ़ापे के निशान उनकी त्वचा से दूर रहें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+