टॉप-10 अरबपतियों में मित्तल-मुकेश

बीते साल दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी के बावजूद लक्ष्मी की बारिश भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और 'स्टील किंग' लक्ष्मी मित्तल पर बरकरार रही। इन दोनों ने अरबपतियों की फेहरिस्त में शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई है। पत्रिका 'फोर्ब्स' की सूची में 29 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी चौथे और 28.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मित्तल पांचवें स्थान पर हैं। मेक्सिको के दूरसंचार कारोबारी कार्लोस स्लिम हेलू दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।
पढ़ें- अर्थ जगत की अन्य खबरें
इस बार अरबपतियों की सूची में 24 भारतीय लोगों को जगह मिली है। एशिया से चीन के सर्वाधिक 28 अरबपति इस सूची में शामिल है। इस साल मेक्सिको के उद्योगपति कार्लोस स्लिम की संपित्त 53.5 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक गेट्स को 50 करोड़ डॉलर के अंतर से पीछे छोड़ दिया। विख्यात निवेशक वारेन बफे 47 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में शामिल शीर्ष 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति 342 अरब डॉलर है जो बीते साल की तुलना में 88 अरब डॉलर ज्यादा है।
इस बार अरबपतियों की संख्या भी बढ़कर 1,011 है। बीते साल यह संख्या 793 थी। वर्ष 2008 में अरबपतियों की संख्या 1,125 थी। इस बार 89 महिलाओं को अरबपतियों की सूची जगह मिली है। वाल-मार्ट की क्रिस्टी वाल्टन 22.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर महिला हैं।












Click it and Unblock the Notifications