सदस्यों के निलंबन पर राज्यसभा में हंगामा

Parliament of India
नई दिल्ली। राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर मंगलवार को चर्चा के दौरान बलपूवर्क सदन से बाहर किए गए सात सदस्यों के निलंबन को समाप्त करने की विपक्ष की निरंतर मांग के कारण गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई।

सुबह 11 बजे जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि सदन कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है और अध्यक्ष के प्रति भी अनादर दिखाया गया।

पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक से संबंधित खबरें

उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर इसके लिए खेद जताते हुए कहा, "अपने सहयोगियों के निलंबन के कारण कुछ सदस्य सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हम सरकार से उनके निलंबन को वापस लेने के लिए एक प्रस्ताव लाने का आग्रह करते हैं।"

बहरहाल संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करने के लिए निलंबित सदस्यों को खेद जताना चाहिए। कांग्रेस की सदस्य जयंती नटराजन ने भी कहा कि उनको माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष के इस मुद्दे पर शोरगुल करने के कारण सभापति हामिद अंसारी ने राज्यसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही 11.15 बजे दोबारा शुरू होने के बाद भी विपक्षी सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। इस पर अंसारी ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और वाम दलों ने सदस्यों के निलंबन को समाप्त करने के समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की अपील का समर्थन करने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+