छत्तीसगढ़ में वांछित नक्सली गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस की एक टीम ने 25 वर्षीय माधू मरकाम को कांकेर जिले के जंगली इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया।"
उन्होंने बताया कि पुलिस और नागरिकों पर किए गए कई आत्मघाती हमलों में पुलिस को मरकाम की तलाश थी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने वांछित नक्सली मरकाम के पास से नक्सली साहित्य और विस्फोटक बरामद किया है। मरकाम प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक उप कमांडर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications