उड़ीसा में भूकंप के डर से सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात भूकंप आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिस वजह से खोरधा, कटक और जगतसिंह पुर जिले में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर, कटक और उससे सटे इलाकों में कई जगहों पर सैकड़ों महिलाएं और बच्चे अपने अपार्टमेंट्स और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए और गुरुवार तड़के ही वे दोबारा वापस अपने घरों में वापस लौटे।
भुवनेश्वर में रहने वाली सुजाता महापात्रा ने बताया कि भूकंप के बारे में हमारे पड़ोसी ने हमें जानकारी दी और हम तत्काल अपने घर से बाहर आ गए।
भूकंप का खौफ लोगों पर इस कदर छाया हुआ था कि लोग मौसम विभाग, अखबारों और टेलीविजन न्यूज चैनलों के दफ्तरों में फोन कर भूकंप आने की खबर की पुष्टि करना चाहते थे।
हालांकि मौसम विभाग ने भूकंप आने की खबर को खारिज कर दिया लेकिन लोग इस मामले में कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते थे। लिहाजा उन्होंने बच्चों और परिजनों के साथ सड़क और खुली जगहों पर ही पूरी रात बिताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications