आडवाणी जी तो 'रिटायर' हो रहे हैं : मुलायम
मुलायम महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान एक सदस्य ने मुलायम को बीच में टोकते हुए कहा कि प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस विधेयक का समर्थन कर रही है और इसके पारित हो जाने से भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भी अपनी सीटें गंवानी पड़ेगी।
इस पर चुटकी लेते हुए मुलायम ने कहा, "आडवाणी जी का क्या है, वह तो रिटायर हो रहे हैं।"
मुलायम की इस टिप्पणी पर सदन में ठहाके सुनाई दिए लेकिन खुद आडवाणी गंभीर मुद्रा में बैठे थे। ऐसा लगा मानो उन्होंने मुलायम की बात नही सुनी। खर, मुलायम आगे बढ़ गए और विधेयक को लेकर अपना संबोधन जारी रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications