गहलोत ने किया 'इंडिया सॉफ्ट 2010' प्रदर्शनी का उद्घाटन

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न सॉफ्टवेयर कम्पनियों के स्टॉल्स पर जाकर उनके बारे में जानकारी ली। देश-विदेश की सॉफ्टवेयर कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ब्रोशर भेंट किये और अपनी कम्पनी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राजकॉम्प द्वारा लगाई गई स्टॉल पर जाकर ई-गवर्नेस, स्वान एवं स्टेट डाटा सेन्टर के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कॉमन सर्विस सेन्टर्स को आगे बढ़ाने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर प्रदर्शनी के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि राजस्थान में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी के माध्यम से ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार होगा जिससे भविष्य में सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में व्यापार बढ़ने, राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश बढ़ने तथा राजस्थान के आईटी डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बनाने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान की 12 सॉफ्टवेयर कम्पनियों ने स्टॉल लगाई हैं।

प्रदर्शनी में पंजाब, गुजरात एवं उड़ीसा सरकार की तरफ से भी स्टॉल लगाई गईं। इसके अलावा प्रदर्शनी में करीब 50 देशों की सॉफ्टवेयर सर्विस देने वाली कम्पनियां भागीदारी कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+