विधेयक का मौजूदा स्वरूप स्वीकार नहीं: लालू

लालू ने कहा कि महिला अरक्षण विधेयक के माध्यम से देश का राजनीतिक परिदृश्य बदलने की बात कही जा रही है लेकिन इसे आम सहमति से किया जाना चाहिए। इसमें मुस्लिमों और पिछड़े वर्गो की महिलाओं की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए।
पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक से जुड़ी अन्य खबरें
राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय के सामने हुए नृत्य पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के विरूद्ध बताया। उन्होंने कहा, "इससे परहेज करना होगा।"
लालू ने कहा कि विधेयक का समर्थन कर रही सभी पार्टियों के अधिकांश सांसद इसके विरोध में हैं और व्हिप के भय से खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। परंतु निजी बातचीत में कई ने कहा कि उन्होंने अपने 'डेथ सर्टिफिकेट' पर स्वयं हस्ताक्षर कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications