विदेश के भारतीय अभियानों पर आतंकवादी खतरा : कृष्णा
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को कहा कि कुछ आतंकवादी संगठनों ने भारत के विदेशी अभियानों को निशाना बनाने की योजना बनाई है हालांकि अभियानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे खतरों को लेकर सचेत है और संबंधित देशों से इस संबंध में चर्चा करके ऐसे खतरों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बारे में कहा गया है। विदेशी अभियानों के लिए सुरक्षा का आकलन भारत के वरिष्ठ सुरक्षा विशेषज्ञों ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications