यूएनडीपी प्रमुख ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के प्रमुख हेलेन क्लार्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, "इस योजना के कई महत्वपूर्ण पहलू हैं लेकिन सबसे अहम पहलू यह है कि इसका फायदा पुरुष, महिला और परिवारों को मिल रहा है।"
क्लार्क ने आशा व्यक्त की कि इस योजना के तहत साल भर में 100 दिन का रोजगार मिलने से काफी परिवारों को लाभ होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications