महिला आरक्षण के विरोधी नहीं : मुलायम
उन्होंने कहा कि यदि विधेयक में उनकी मांग के अनुसार संशोधन किया जाएगा तो वह उसका समर्थन करेंगे, नहीं तो उनकी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। इस विधेयक पर सहमति बनाए जाने की आवश्यकता है।
सपा अध्यक्ष ने राज्यसभा में मार्शलों द्वारा बलपूर्वक सांसदों को बाहर निकालकर विधेयक पर मतदान कराए जाने की आलोचना करते हुए कहा, "मार्शर्लो से सदन नहीं चलेगा।"
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और देश की सुरक्षा सहित अन्य कई समस्याएं है, जिन पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications