ममता बनर्जी ने रेलवे के निजीकरण से किया इंकार
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर रेलवे के निजीकरण से इंकार किया लेकिन कहा कि धन की कमी को पूरा करने के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा।
राज्यसभा में अगले वित्त वर्ष के लिए रेल बजट पर बहस के दौरान उन्होंने कहा "मैं सदन को आश्वस्त करती हूं कि भारतीय रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। मुझे अपने विभाग पर गर्व है और मुझे इस पर भी गर्व है कि रेलवे में 1,400,000 लोग काम करते हैं।"
उन्होंने कहा कि धन प्राप्त करने के लिए वह रेलवे की जमीन को बेचने नहीं जा रही हैं लेकिन सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से रेलवे की जमीन का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा।
बनर्जी ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा, सफाई, जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता, यात्रियों की सुविधा और स्वादिष्ट भोजन की उपलब्धता पर जोर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications