चिली में भूकंप से बीमा कंपनियों को 7 अरब डॉलर का नुकसान
ज्यूरिख स्थित स्विस रिइंश्योरेंस कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसे करीब 50 करोड़ डॉलर के दावे मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने कहा कि भूकंप के खतरे वाले देशों में भूकंप बीमा आम है और यदि पालिसीधारक की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा तो भी वह व्यापार में बाधा पैदा होने के लिए दावा कर सकता है।
चिली में 27 फरवरी को आए भूकंप में करीब 500 लोग मारे गए और 20 लाख से अधिक बेघर हुए।
चिली के अधिकारियों ने अस्पतालों और सार्वजनिक ढांचे के पुनर्निर्माण पर पांच अरब डॉलर की लागत आने का अनुमान लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications