उड़ीसा में बारिश, गर्मी से मिली राहत
दक्षिण तटीय क्षेत्र में यह बारिश हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक में भी बरसात हुई।
भुवनेश्वर से 126 किलोमीटर दूर अंगुल जिले के औद्योगिक शहर तलचर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों के दौरान इस शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राज्य के कई अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान एक या दो डिग्री गिरा है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications