गुजरात दंगों के मामले में मोदी से होगी पूछताछ (लीड-1)

विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख आर.के.राघवन के अनुसार वर्ष 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगों की पीड़ित जाकिया जाफरी की याचिका पर उच्चतम न्यायालय द्वारा 27 अप्रैल 2009 को दिए गए आदेश के तहत नरेंद्र मोदी को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।

अपनी याचिका में जाकिया ने मोदी और उनकी सरकार के कई मंत्रियों पर आरोप लगाया था कि सांप्रदायिक नरसंहार में उनकी भूमिका थी।

इस याचिका में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल था और उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ ने जांच के लिए इसे विशेष जांच दल के पास भेज दिया था।

राघवन ने कहा कि एसआईटी ने मुख्यमंत्री से कुछ सवालों की पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी ने इस मामले में कई गवाहों से पूछताछ की है।

मुख्यमंत्री से पूछताछ के बाद एसआईटी संभवत: इस महीने के अंत तक यह रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंप देगी।

जाकिया ने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री के साथ ही 62 अन्य लोगों को नामजद किया है। 27 फरवरी 2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद राज्यभर में हुए सांप्रदायिक दंगों में 1,000 लोगों की मौत हो गई थी।

न्यायाधीश अरिजित पसायत और ए.के. गांगुली की खंडपीठ ने जाकिया की शिकायत पर एसआईटी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने निर्देश दिया था।

उधर एसआईटी के समन जारी करते ही कांग्रेस ने मोदी से इस्तीफे की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+