भारत ने चिली को दिए 50 लाख डॉलर
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत भूकंप से हुई तबाही का दंश झेल रहे चिली की पीड़ा को समझ रहा है।
पुरी ने कहा कि 27 फरवरी को चिली में आए भूकंप की खबर सुनने के बाद भारत सरकार ने तत्काल सहायता की घोषणा की थी। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिली की राष्ट्रपति डाक्टर मिशेल बेचलेट से बात कर भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी।
इंड-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications