फरीदाबाद से अपहृत युवक बिहार में बरामद

पुलिस के अनुसार मधुबनी पुलिस को हरियाणा पुलिस से यह सूचना मिली कि फरीदाबाद से अमन कुमार का अपहरण कर मधुबनी में लाया गया है। पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के मुताबिक गांगुली गांव में छापा मारा, जहां एक घर से अमन को बरामद कर लिया गया।
बेनीपट्टी थाना के प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में रूबी उर्फ शहजादी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस छापामारी में हरियाणा पुलिस भी साथ थी। रूबी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि अमन का अपहरण 26 फरवरी को फरीदाबाद से किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications