नीतीश को सौंपे निर्णय लेने के सभी अधिकार
पटना में आयोजित होने वाली इस बैठक में पार्टी के सांसदों को छोड़कर लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक के बाद जद (यू) के प्रदेश महासचिव अनिल पाठक ने बताया कि इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पार्टी के सभी निर्णय लेने के अधिकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है।
उन्होंने बताया कि बैठक में इस वर्ष होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि जद (यू) के राज्य में सभी निर्वाचित सदस्यों के अलावा जिला अध्यक्ष तथा पार्टी के सक्रिय सदस्य राज्य परिषद के सदस्य होते हैं। इसके अतिरिक्त राज्य की पार्टी समिति के सदस्य और अधिकारी भी इसके सदस्य होते हैं।
इस बैठक को जद (यू) में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्ञात हो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव जहां महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में खड़े हैं, वहीं नीतीश कुमार इस विधेयक के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि यही कारण है कि राज्यसभा में जद (यू) के सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications