रेलगाड़ी में जल्द ही शुरू होंगे डबल डेकर कोच
मुनियप्पा ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला के डिजाइन संगठन की सहायता से अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन द्वारा वातानुकूलित डबल डेकर सवारी डिब्बों के कोच ले आउट एवं ड्राइंग विवरणों को पहले अंतिम रूप दिया जा चुका है।
प्रोटोटाइप सवारी डिब्बों का आवरण पूरा कर लिया गया है। इस समय इसका सरंचनात्मक डिजाइन पैरामीटरों की अभिपुष्टि के लिए परीक्षण किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications