सतना में पुलिस ने 4 डकैतों को मार गिराया
रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गाजी राम मीणा ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार की शाम को बरौधा थाने के महतेर के जंगल में मुठभेड़ हुई। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी डकैत सुरेश गौड़ और उसके तीन साथियों मनोज यादव, रामदयाल यादव तथा ओमप्रकाश को मार गिराया। पुलिस ने इन डकैतों के पास से चार विभिन्न किस्म की बंदूकों के अलावा भारी तादाद में कारतूस बरामद किए हैं।
मारे गए चारों डकैत कभी अंबिका प्रसाद उर्फ ठोंकिया गिरोह के सदस्य रह चुके हैं। ठोंकिया के मारे जाने के बाद चारों डकैत सुंदर पटेल के गिरोह में शामिल हो गए थे और अभी हाल में उन्होंने राजाखान गिरोह के साथ मिलकर वारदातें शुरू कर दी थी।
मीणा ने आगे बताया है कि ये चारों किसी वारदात को अंजाम देने आए थे मगर पुलिस को सूचना मिलने पर उनकी घेराबंदी कर पुलिस ने मार गिराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications