नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। नागरिक विमानन क्षेत्र संबंधी मसलों पर चर्चा करने के लिए नागरिक विमानन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विमानन उद्योग पिछले दो साल से मुश्किल दौर से गुजरा है।
उन्होंने सदस्यों को सरकार की नीतियों और विमानन क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। पटेल ने कहा कि आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए एयरलाइनों की आत्म नियंत्रण संबंधी गतिविधियों से क्षमता कम हुई है। तथापि एयरलाइन एक बार फिर विकास के पथ पर लौट आई हैं और शीघ्र ही देश के विभिन्न भागों तक नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने एयर इंडिया के सामने मौजूद समस्या का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्घ है कि यह राष्ट्रीय एयरलाइन अच्छा काम करे और विकास के पथ पर अग्रसर हो।
बैठक में सदस्यों ने हवाई अड्डे संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की और एयर इंडिया की स्थिति पर चिंता प्रकट की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications