महिला आरक्षण पर भाजपा जारी करेगी व्हिप

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पार्टी में पैदा हुए मतभेदों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विधेयक का समर्थन करने के लिए अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी करने का निर्णय लिया है।

मतभेद की खबरों को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि सभी सांसद इस विधेयक का समर्थन करेंगे। इसके लिए एक व्हिप जारी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ खुलेआम कह चुके हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षण का कोई मतलब नहीं है और वह लोकसभा में इसका विरोध करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+