हैती की सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्निर्माण में मदद करेगा यूनेस्को
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बकोवा ने हैती के दो दिवसीय दौरे के अंत में बुधवार को यह कहा।
बकोवा ने कहा कि भूकंप के कारण उत्पन्न अव्यवस्था से हैती की सांस्कृतिक धरोहरों पर लूट और तस्करी का खतरा है। उनका संगठन इनके संरक्षण के लिए कड़ा प्रयास करेगा।
हैती में 12 जनवरी को आए भूकंप से कई नेशनल पैलेस और राजधानी के कैथ्रेडल सहित कई सांस्कृतिक महत्व की इमारतों को क्षति पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications