सबसे अमीर शख्स बने कार्लोस स्लिम
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मशूहर पत्रिका 'फोर्ब्स' की ओर से बुधवार को घोषित अरबपतियों की सूची में स्लिम ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक गेट्स को 50 करोड़ डॉलर के अंतर से पीछे छोड़ दिया। विख्यात निवेशक वारेन बफे 47 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इस सूची में शामिल शीर्ष 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति 342 अरब डॉलर है जो बीते साल की तुलना में 88 अरब डॉलर ज्यादा है।
इस बार अरबपतियों की संख्या भी बढ़कर 1,011 है। बीते साल यह संख्या 793 थी। वर्ष 2008 में अरबपतियों की संख्या 1,125 थी। इस बार 89 महिलाओं को अरबपतियों की सूची जगह मिली है। वाल-मार्ट की क्रिस्टी वाल्टन 22.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर महिला हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications