क्राइम ट्रैकिंग मिशन को जल्द पूरा किया जाए : चिदंबरम
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को अधिकारियों से समय सीमा का पालन करते हुए क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस)परियोजना को 2012 तक पूरा करने को कहा। इसके तहत अपराध और अपराधियों का राष्ट्रीय आंकड़ा और उनका बायोमीट्रिक प्रोफाइल इकट्ठा किया जाएगा।
चिदंबरम ने कहा, "आतंकवादियों और संगठित अपराधियों ने सूचना तकनीक समेत कई प्रकट और गुप्त तकनीक विकसित कर ली है। इससे कानून और व्यवस्था से जुड़े लोगों का काम पहले की तुलना में चुनौतीपूर्ण हो गया है।"
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सीसीटीएनएस परियोजना के लिए न्यायालय, जेल, अप्रवास और पासपोर्ट कार्यालयों जैसी दर्जनों एजेंसियों से सहयोग लेने की जरूरत होगी।
उन्होंने कहा कि नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (एनएटीजीआरआईडी) के माध्यम से बाद में अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों तक इसका विस्तार किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की 2,000 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना सीसीटीएनएस पर एनसीआरबी काम कर रही है।
चिदंबरम ने सीसीटीएनएस के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञों से दूसरे देशों के अपराध आंकड़ों को प्रबंधित करने वाली प्रणालियों का अध्ययन करने को कहा।
उन्होंने अंगुली और हथेली की छाप लेने के क्षेत्र में नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया।
चिदंबरम ने यह स्वीकार किया कि सीसीटीएनएस को लागू करना एक बड़ा काम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications