जयपुर में गैस का वितरण पाइप लाइन से कराने की मांग
जोशी ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने इस संबंध में 24 फरवरी को भी व्यक्तिगत भेंट कर देवड़ा को एक पत्र दिया था और उस समय देवड़ा ने इस संबंध में ठोस कार्रवाई किए जाने का भी आश्वासन दिया था।
जोशी ने देवड़ा से अनुरोध किया कि वे अपनी 13-14 मार्च की राजस्थान यात्रा के दौरान जयपुर में घरेलू गैस वितरण पाइप लाइन से करने की घोषणा कर जयपुर की गृहणियों को एक नई सौगात प्रदान करें।
सीतापुरा अग्निकांड के पीड़ितों के लिए सहायता का आग्रह करते हुए जोशी ने देवड़ा से कहा कि गत वर्ष जयपुर (सीतापुरा) में हुए आई़ ओ़ सी़ अग्निकांड के दौरान हुए नुकसान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने एवं क्षतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी करवाएं ताकि पीड़ित लोगों, उद्यमियों आदि लोगों को राहत एवं अधिक सहायता राशि मिल सके।
डा. जोशी ने देवड़ा से यह आग्रह भी किया कि वे पेट्रोलियम मंत्रालय अथवा पेट्रोलियम कंपनियों से जयपुर के अस्पतालों को आर्थिक मदद दिलवाए ताकि इन चिकित्सालयों में आधुनिक उपकरण आदि खरीद कर मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications