करंट से 3 महिला सहित 6 की मौत

पुलिस के अनुसार सदातपुर गांव में मुजफ्फरपुर-कांटी पथ के किनारे एक खेत में लोग काम कर रहे थे कि ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया और एक बिजली के पोल में जा लगा। इससे पोल में करंट आ गई।

पुलिस ने बताया कि पहले इसकी चपेट में एक लड़का विवेक राय आया फिर उसको बचाने के क्रम में धीरे-धीरे पांच लोग आए और झुलस जाने के कारण घटनास्थल पर ही सभी छह लोगों की मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पुलिस उपाधीक्षक धीरज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में तीन महिला और एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति झुलस भी गया है जिसे मुजफ्फरपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+