पटना में स्कॉर्पियो में बम मिला
पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्टर कुंदन सिंह की एक स्कॉर्पियो के नीचे उस समय कुछ संदिग्ध वस्तु होने का पता चला जब चालक इस वाहन को लेकर सर्विसिंग सेंटर गया।
पुलिस ने बताया कि तत्काल इसकी सूचना शास्त्रीनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस वाहन को सीडीए कॉलोनी के एक सुनसान इलाके में खड़ा करवा दिया तथा बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद इस संदिग्ध वस्तु को वहां से निकाला।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह संदिग्ध वस्तु एक शक्तिशाली बम है जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications