मुरैना में तीन युवकों से दो रिवाल्वर और 70 क्रेडिट कार्ड बरामद
जौरा थाने के प्रभारी प्रवीण अस्थाना ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने बुधवार देर रात एक कार में सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था। तलाशी में इनके पास से दो रिवाल्वर और जिंदा कारतूसों के साथ कई बैंकों के 70 क्रेडिट कार्ड मिले। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वे यहां रिवाल्वर की खरीदी करने आए थे।
अस्थाना के अनुसार पकड़े गए युवकों में एक पूरन सिंह मुरैना और शेष दो रविंदर पाल व अमित पाल बारामुला कश्मीर के निवासी हैं और वर्तमान मे दिल्ली में रहते हैं। इनके खिलाफ दिल्ली के एक थाने में भी मामला दर्ज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications