बांग्लादेश ने किया आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती का वादा
बांग्लादेश रायफल्स (बीडीआर) के महानिदेशक मैनुल इस्लाम के साथ बैठक के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक रमन श्रीवास्तव ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने बांग्लादेश में छिपे संभावित आतंकवादियों की एक सूची सौंपी है। हमें विश्वास है कि बीडीआर इस दिशा में सहयोग करेगा।"
उन्होंने कहा कि बीडीआर अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकवादियों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। हमने अपनी चिंता से उन्हें अवगत कराया है और हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
मैनुल इस्लाम ने कहा कि किसी भी देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां चलाने के लिए बांग्लादेश अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications