नक्सलियों के खिलाफ 'ग्रीन हंट' अभियान शुरू (लीड-1)

रांची/कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने पश्चिम बंगाल और झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में उड़ीसा को भी शामिल किया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ तीन दिन पहले 'ग्रीन हंट' नामक अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस अभियान को गुप्त रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, "पांच सीमावर्ती जिलों में यह अभियान शुरू किया गया है। अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी जंगली इलाकों में अभियान चला रहे हैं। कुछ इलाकों में बारुदी सुरंगें मिली हैं और चार नक्सली शिविरों को नष्ट कर दिया गया।"

अधिकारी ने कहा कि झारखण्ड के सरदाना वन क्षेत्र में हवाई निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जंगल में हेलीपैड भी बनाया गया है।

झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ तीन इलाकों में और पश्चिम बंगाल में पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर में अभियान चलाया जा रहा है।

कोलकाता में पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हसन ने आईएएनएस को बताया कि अभियान गुरुवार को शुरू हो गया है और इसमें पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में भी यही कार्रवाई की जा रही है। हसन के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र की निगरानी के लिए तीन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक विजय रमण ने बुधवार को झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ अंतर्राज्यीय अभियान चलाए जाने पर चर्चा की थी।

उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के प्रमुख अधिकारियों से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में चर्चा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+